Skip to content
November 29, 2026
November 29, 2026

पोगठा में आयोजित हुआ बहुउद्देशीय सेवा एवं जनकल्याण शिविरचमोली।

2 min read

पोगठा में आयोजित हुआ बहुउद्देशीय सेवा एवं जनकल्याण शिविर
चमोली। उत्तराखंड सरकार के ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत सोमवार को विकासखंड पोखरी की न्याय पंचायत थालाबैंड के पोगठा गांव में बहुउद्देशीय सेवा एवं जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता राज्यमंत्री एवं उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष प्रेम सिंह राणा ने की।


शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया तथा उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया।


268 लोगों ने किया प्रतिभाग, 6 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
शिविर में 268 लोगों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न विभागों द्वारा 20 से अधिक स्टॉल लगाए गए, जहां सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ आवेदन भी प्राप्त किए गए। शिविर में प्राप्त 6 जनशिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया।


155 लाभार्थियों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ
शिविर के माध्यम से कुल 155 लाभार्थियों को विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।
कृषि विभाग ने 24 किसानों को स्प्रेयर एवं अन्य कृषि यंत्र वितरित किए। साथ ही ई-केवाईसी, किसान कार्ड और कृषि योजनाओं की जानकारी दी। किसानों को कृषि यंत्रों पर 80 प्रतिशत तक सब्सिडी की जानकारी भी दी गई।


उद्यान विभाग ने 12 लाभार्थियों को सब्जी बीज वितरित किए।
समाज कल्याण विभाग ने 34 पेंशन एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़े मामलों का सत्यापन और निस्तारण किया।


बाल विकास विभाग ने 2 महिलाओं को महालक्ष्मी किट प्रदान की।
पशुपालन विभाग ने 17 पशुपालकों को औषधि वितरण एवं तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराई।


चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने 35 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया।
आयुष विभाग ने 25 लाभार्थियों को औषधि एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया।


ग्राम्य विकास विभाग ने 65 लोगों को विभिन्न प्रमाण-पत्रों एवं सरकारी योजनाओं से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराईं।


जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद
शिविर में ब्लॉक प्रमुख राजी देवी, जिला पंचायत सदस्य बीरेंद्र सिंह राणा, उपजिलाधिकारी अलकेश नौड़ियाल, खंड विकास अधिकारी शिव सिंह भंडारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Menu

Search news