Skip to content
November 29, 2026
November 29, 2026

आशा कार्यकर्ताओं का ज्ञापन- आशा कार्यकर्ताओं ने 13 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को भेजा ज्ञापन, मानदेय बढ़ाने सहित कई मांगें उठाईं

2 min read

पोखरी चमोली में 13 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार के नाम ज्ञापन सौंपती आशा कार्यकर्ता
पोखरी में आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ता संगठन की कार्यकर्ताओं ने राज्य कर्मचारी का दर्जा, ₹18,000 मानदेय और अन्य मांगों को लेकर सरकार के नाम ज्ञापन भेजा।

पोखरी/चमोली। आशा कार्यकर्ताओं का ज्ञापन- आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ता संगठन, जनपद चमोली की पोखरी इकाई की आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर सरकार के नाम 13 सूत्रीय ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे वर्षों से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का महत्वपूर्ण दायित्व निभा रही हैं, लेकिन अब तक उन्हें राज्य कर्मचारी का दर्जा और सम्मानजनक मानदेय नहीं मिल पाया है।

ये भी पढ़ें-: पौड़ी कांग्रेस परिवर्तन संकल्प यात्रा, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह; विकास, रोजगार और जनहित के मुद्दों पर सरकार को घेरा

राज्य कर्मचारी का दर्जा और ₹18,000 मानदेय की मांग

आशा कार्यकर्ताओं के ज्ञापन में प्रमुख रूप से राज्य कर्मचारी घोषित करने और प्रतिमाह ₹18,000 मानदेय देने की मांग की गई। इसके साथ ही दुर्घटना की स्थिति में ₹5 लाख तथा प्राकृतिक मृत्यु पर ₹10 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग भी रखी गई।

प्रशिक्षण, यात्रा भत्ता और प्रोत्साहन राशि बढ़ाने की मांग

ज्ञापन में आशा कार्यकर्ताओं के लिए नियमित प्रशिक्षण, E-HRMS पोर्टल पर पंजीकरण, यात्रा भत्ते में वृद्धि, राज्य कर्मचारियों की भांति प्रतिमाह भुगतान तथा विभिन्न कार्यों पर मिलने वाली प्रोत्साहन राशि को बढ़ाने की मांग भी शामिल है।

ये भी पढ़ें-: चमोली में उक्रांद का कार्यकर्ता सम्मेलन, राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी सैकड़ों समर्थकों संग पार्टी में शामिल

इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा निर्धारित ₹3,300 की प्रोत्साहन राशि को बढ़ाकर ₹10,000 प्रतिमाह करने, डेंगू कार्य के लिए ₹5,000 प्रतिमाह मानदेय तथा आशा हेल्थ डेस्क ड्यूटी का भुगतान ₹150 से बढ़ाकर ₹800 प्रतिदिन किए जाने की मांग उठाई गई।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर जिलामंत्री सुनीता राणा, ब्लॉक अध्यक्ष उषा दीवान, कोषाध्यक्ष ममता कण्डारी, निर्मला नेगी, नीमा देवी, शशी देवी सहित अन्य आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।


ताज़ा समाचार अपडेट के लिए जुड़े रहें BBU उत्तराखंड पर।

अन्य खबरें –:


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Menu

Search news