सभासद विनीत रावत के प्रयास रंग लाए, मेघा रेलवे कंपनी के कर्मचारियों को मिला रुका हुआ वेतन

गौचर/चमोली। गौचर क्षेत्र में कार्यरत मेघा रेलवे कंपनी के कर्मचारियों का लंबे समय से रुका हुआ वेतन आखिरकार उनके बैंक खातों में पहुंच गया। यह सफलता कर्मचारियों के हित में सभासद विनीत रावत द्वारा किए गए लगातार प्रयासों का परिणाम मानी जा रही है।
जानकारी के अनुसार, कंपनी के कर्मचारियों का वेतन एक ठेकेदार द्वारा धनराशि लेकर फरार हो जाने के कारण लंबे समय से अटका हुआ था। वेतन न मिलने से कर्मचारी आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे थे। न्याय की उम्मीद लेकर कर्मचारी सभासद विनीत रावत के पास पहुंचे और समस्या के समाधान की मांग की।
ये भी पढ़ें-: थाईलैंड में चमकी चमोली की बेटी, मुन्नी देवी ने जीते दो स्वर्ण पदक
मामले की गंभीरता को देखते हुए सभासद विनीत रावत ने संबंधित अधिकारियों और कंपनी प्रबंधन से लगातार संपर्क बनाए रखा। उन्होंने प्रत्येक स्तर पर कर्मचारियों की आवाज को मजबूती से उठाया और शीघ्र भुगतान की मांग की।
उनके निरंतर प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आया और 26 जून 2026 को सभी कर्मचारियों का बकाया वेतन उनके बैंक खातों में स्थानांतरित कर दिया गया। वेतन मिलने के बाद कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।
कर्मचारी अर्जुन ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यदि जनप्रतिनिधि इसी तरह जनहित में कार्य करते रहेंगे, तो क्षेत्र और समाज निश्चित रूप से आगे बढ़ेगा।
वहीं, पोखरी के एक बुजुर्ग कर्मचारी ने भावुक होकर कहा कि ऐसे जनप्रतिनिधि, जो बिना किसी भेदभाव के आम लोगों के अधिकारों के लिए संघर्ष करते हैं, उनका पूरा आशीर्वाद उनके साथ है।
इस अवसर पर सभासद विनीत रावत ने कहा कि जनप्रतिनिधि का पहला दायित्व जनता की समस्याओं का समाधान करना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भी श्रमिक के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और भविष्य में भी वे आमजन के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेंगे।
ताज़ा समाचार अपडेट के लिए जुड़े रहें BBU उत्तराखंड पर।
अन्य खबरें –:




Leave a Reply