Skip to content
November 28, 2026
November 28, 2026

सांकरी गांव में पारंपरिक तरीके से धान की रोपाई, महिलाओं के लोकगीतों से गूंजे खेत

2 min read

चमोली के सांकरी गांव में महिलाएं पारंपरिक लोकगीत गाते हुए धान की रोपाई करती हुईं

पोखरी (चमोली): सांकरी गांव में पारंपरिक तरीके से धान की रोपाई उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और कृषि परंपराओं की अनूठी झलक चमोली जनपद के पोखरी विकासखंड स्थित सांकरी गांव में देखने को मिल रही है। यहां आज भी पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ धान की रोपाई का कार्य सामूहिक उत्साह और लोक संस्कृति के बीच संपन्न किया जाता है।

गांव निवासी देवेंद्र रावत ने बताया कि धान की खेती की शुरुआत सबसे पहले पौध तैयार करने से होती है। पौध के पर्याप्त विकसित होने के बाद उसे सावधानीपूर्वक उखाड़कर रोपाई के लिए तैयार किया जाता है। पहले खेतों की जुताई बैलों से हल चलाकर की जाती थी, लेकिन बदलते समय के साथ अब ट्रैक्टर का उपयोग भी तेजी से बढ़ा है।

ये भी पढ़ें-: गोपेश्वर में नगर कांग्रेस की बैठक, संगठन को मजबूत बनाने और जनहित के मुद्दों पर हुआ मंथन

उन्होंने बताया कि रोपाई से पहले खेतों में गूल (पारंपरिक सिंचाई नहर) के माध्यम से पानी पहुंचाया जाता है, जिससे खेत रोपाई के लिए तैयार हो जाते हैं। पहले पानी के बंटवारे को लेकर गांव में छोटे-मोटे विवाद हो जाया करते थे, लेकिन आज शिक्षा के प्रसार, जागरूकता और महिला सशक्तिकरण के चलते ऐसे विवाद लगभग समाप्त हो चुके हैं।

धान की रोपाई के दौरान गांव की महिलाएं पारंपरिक गढ़वाली लोकगीत गाते हुए खेतों में कार्य करती हैं। इन लोकगीतों से न केवल कार्य की थकान कम होती है, बल्कि पूरे वातावरण में सांस्कृतिक उल्लास और सामूहिकता की भावना भी बनी रहती है।

ये भी पढ़ें-: नगरासू गुरुद्वारा प्रकरण और कर्णप्रयाग प्रकरण को लेकर जनसभा, निष्पक्ष जांच की मांग तेज; आंदोलन की चेतावनी
शिवराज सिंह चौहान उत्तराखंड दौरा- केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान उत्तराखंड दौरे पर, पंतनगर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया स्वागत

रोपाई का कार्य पूरा होने के बाद सभी ग्रामीण एक साथ बैठकर जलपान और भोजन करते हैं, जो गांव की आपसी एकता और सहयोग की परंपरा को और मजबूत बनाता है।

सांकरी गांव की यह परंपरा आज भी देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध कृषि संस्कृति, सामूहिक श्रम, महिला सहभागिता और लोक परंपराओं को जीवंत बनाए हुए है। आधुनिकता के दौर में भी यहां की यह सांस्कृतिक विरासत नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है।


ताज़ा समाचार अपडेट के लिए जुड़े रहें BBU उत्तराखंड पर।

अन्य खबरें –:


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Menu

Search news