गोपेश्वर में युवती से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चमोली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, भेजा गया जेल

गोपेश्वर (चमोली)। महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए चमोली पुलिस ने गोपेश्वर बाजार में एक युवती से छेड़छाड़ की घटना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले में त्वरित कानूनी कार्रवाई की गई है और सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही भ्रामक सूचनाएं तथ्यहीन हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 11 जून 2026 को गोपेश्वर बाजार में नेपाली मूल के एक व्यक्ति द्वारा एक युवती के साथ छेड़छाड़ किए जाने की घटना सामने आई। घटना की सूचना मिलते ही गोपेश्वर पुलिस के चीता कर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया।
युवती द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली गोपेश्वर में आरोपी रमेश बहादुर खड़का पुत्र गौरख बहादुर खड़का, निवासी नगर पालिका बड़ीमालिका, नेपाल (वर्तमान पता- मुर्गी फार्म के निकट, गोपेश्वर) के विरुद्ध मु0अ0सं0-14/2026 के तहत धारा 75(1)(i) भारतीय न्याय संहिता (BNS) में मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को 12 जून 2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार पुरसाड़ी भेज दिया गया।
ताज़ा खबरें- पढ़ें 👇
सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार से बचने की अपील
चमोली पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में कुछ व्यक्तियों द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर यह गलत जानकारी प्रसारित की जा रही है कि पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। जबकि वास्तविकता यह है कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, आरोपी को हिरासत में लिया गया, मुकदमा दर्ज किया गया और उसे जेल भेज दिया गया।
महिला सुरक्षा पर चमोली पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति
चमोली पुलिस ने दोहराया कि महिलाओं और बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर उसकी जीरो टॉलरेंस नीति है। ऐसे मामलों में त्वरित, निष्पक्ष और कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अपुष्ट या भ्रामक जानकारी साझा करने से बचें।
पुलिस का कहना है कि महिला सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। जनपद चमोली में महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा से समझौता किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
नवीनतम समाचार अपडेट के लिए जुड़े रहें BBU उत्तराखंड पर।
अन्य खबरें -👇




Leave a Reply